सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि 🇮🇳
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत का जीवन अदम्य साहस, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरक मिसाल है। वे उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव थे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास एवं सविता कपूर भी मौजूद रहे।
#जनरलबिपिनरावत #Uttarakhand #CDS #PushkarSinghDhami #IndianArmy #Tribute #Dehradun #NationFirst
