काशीपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश
काशीपुर। महापौर दीपक बाली के प्रयासों से काशीपुर शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक अनोखा अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली से आई लोक कलाकारों की टीम ने शहर के मुख्य चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक में सुखे और गीले कूड़े के बारे में जानकारी दी गई और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। यह अभियान 17 से 26 जनवरी तक चलेगा और शहर के हर वार्ड में स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाएगा।नगर निगम काशीपुर द्वारा आयोजित इस अभियान में कलाकारों की टीम शहर के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगी और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह, डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट और अन्य लोग उपस्थित रहे।
