सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण: SIT चीफ IG STF काठगोदाम पहुंचे, क्राइम सीन का किया निरीक्षण
काठगोदाम। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में SIT चीफ IG STF नीलेश आनन्द भरणें काठगोदाम पहुंचे और क्राइम सीन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश दिए।
SIT चीफ ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य अथवा गवाह से अनावश्यक सम्पर्क न करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द तैनात की जा रही है।तकनीकी विश्लेषण के लिए SIT में 6 पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। SIT चीफ ने बताया कि जांच तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जा रही है। थाना ITI पर पंजीकृत FIR को थाना काठगोदाम स्थानांतरित किया जा रहा है।
