पौड़ीयमकेश्वर

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम नालीखाल में संपन्न

 

पौड़ी गढ़वाल/ यामकेश्वर के नालीखाल (न्याय पंचायत हर्षु) राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन न्याय पंचायत हर्षु के अंतर्गत नालीखाल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा।


कार्यक्रम में प्रभागीय बनाधिकारी कालागढ़–लैंसडौन श्री तरुण जी, नोडल अधिकारी एवं सेवायोजन अधिकारी लैंसडौन श्री उत्तम कुमार, खंड विकास अधिकारी दुगड्डा श्री वी.डी. रतूड़ी, जल संस्थान के एई श्री देवकीनंदन जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्री मधुसूदन बलूनी द्वारा किया गया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला देवी बलूनी की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य एवं पेयजल से संबंधित जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उद्यान, कृषि, बाल विकास, जल निगम, जल संस्थान, उद्योग, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

Uma Shankar Kukreti