देेेहरादून :-उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के उस बयान का का पुरजोर स्वागत किया है जिसमें उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे प्रवासियों को जिनमें कामगार और मजदूर शामिल हैं उनकी रेल यात्रा का खर्च कांग्रेस द्वारा वहन किए जाने का फैसला किया है।
उन्होंन श्रीमती सोनिया गांधी के ऐलान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि देश के कामगार और मजदूर देश की मुखय कारक्त शक्ति और रीढ की हड्डी है और उनकी परेशानी और बदहाली के दौर में उनके घरों पर जाते हुए केन्द्र सरकार द्वारा रेल का किराया लिया जाना उनकी गरीबी, परेशानी और बदहाली के साथ भद्दा मजाक है ।उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री को तमाम प्रवासी कामगारों और मजदूरों को निशुल्क रेल सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए थी परंतु जिस तरह से मजदूर और कामगारों का केंद्र सरकार अपमान कर रही है और उनको परेशान किया जा रहा है। वह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का निर्देश सर- माथे पर है और उत्तराखंड काग्रेस,अपनी धरती पर आने वाले अपने हर भाई और बहन मजदूर कामगार का हर संभव सहयोग करेगी।