देहरादून: परशुराम जयंती पर होगा भव्य आयोजन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन आकर्षण का केंद्र
देहरादून | 11 अप्रैल 2026
अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन का आयोजन
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ से किया जाएगा, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथि सम्मान, स्वागत गीत एवं वंदना, स्मारिका विमोचन, भगवान परशुराम जी के जन्म चरित्र पर उद्बोधन, भोजन प्रसाद, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आरती एवं जलपान जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम का समापन महासभा के अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसे सभी के सहयोग से सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी जानकारी दी गई है कि जिन परिवारों के पंजीकरण फॉर्म महासभा को प्राप्त होंगे, उन्हें युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
(मनमोहन शर्मा)
प्रदेश अध्यक्ष
