पौड़ीयमकेश्वर

श्रमिक दिवस पर यमकेश्वर मोहनचट्टी से हस्ताक्षर अभियान का आह्वान , मजदूरी बढ़ाने की उठी मांग

 

मोहनचट्टी/पौड़ी गढ़वाल।
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मोहनचट्टी क्षेत्र में श्रमिकों के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पूर्व सैनिक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संयुक्त सचिव सुदेश भट्ट के नेतृत्व में श्रमिकों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनके मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर अपने अधिकारों के समर्थन में हस्ताक्षर किए और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई ने श्रमिक वर्ग की आर्थिक स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुशल श्रमिकों का मानदेय कम से कम ₹900 प्रतिदिन तथा अकुशल श्रमिकों का मानदेय ₹700 प्रतिदिन किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना के तहत वर्तमान में दी जा रही ₹252 प्रतिदिन मजदूरी अपर्याप्त है। इसे बढ़ाकर कम से कम ₹900 प्रतिदिन किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिक अपने परिवार का सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें।
इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द मजदूरी दरों में उचित वृद्धि की जाए।
अभियान के अंत में श्रमिकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया सुदेश भट्ट ने बताया कि मजदुरों की ईस माँग को लेकर वो यमकेश्वर विधान सभा के गाँव गाँव पहुंचकर मजदुरों को जगाते हुये हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे और मजदुरों के हक में ईस माँग को राज्य ब्यापी आंदोलन की ओर अग्रसर करेंगे ताकी मजदुरों के साथ सरकारें सौतेला ब्यवहार न करे

Uma Shankar Kukreti