डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
अल्मोड़ा, 01 मई 2026
अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थापित विशाल श्रीयंत्र एवं यहाँ संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र के दर्शन से विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

उन्होंने बताया कि बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या के कारण यह स्थल आज वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का प्रमुख केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री ने बाबा कल्याणदास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का परिणाम है।
कार्यक्रम में अजय टम्टा, मोहन सिंह मेहरा, मनोज तिवारी, गोविंद सिंह कुंजवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित
