Uttarakhand

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पहाड़ों पर हर रोज़ सड़क हादसे किसी न किसी परिवार को उजाड़ रहे हैं… आखिर कब रुकेगा ये सिलसिला? अब वक्त आ गया है कि प्रशासन पहाड़ी क्षेत्रों में ड्राइविंग के लिए सख्त नियम लागू करे और लोग भी जिम्मेदारी समझें।

पिथौरागढ़ दिनांक: 05 मई, 2026
आज प्रातः लगभग 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि मूनाकोट वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि कमांडर जीप (UA05 5382), जिसमें 4 स्थानीय लोग सवार थे, बूरा गांव के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 3 घायलों को पहले ही खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया था, जबकि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
SDRF टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा।
घायल:
जगदीश बिष्ट (40), निवासी बासौद मैनन
मोहन बिष्ट (40), निवासी बासौद
सचिन चंद (22), निवासी मुनकोट
मृतक:
लक्की भंडारी (22), निवासी कोटभाल्डे
🙏 पहाड़ों में तेज रफ्तार नहीं, सुरक्षित सफर ज़रूरी है।

Uma Shankar Kukreti