Uttarakhand

रुद्रपुर में भाजपा की तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर जोरदार जश्न, विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग की आतिशबाजी-मिठाई व झालमुड़ी पार्टी।

रुद्रपुर। 4 मई को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में असम, पुंडुचेरी व पश्चिम बंगाल में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगा। विधायक के नेतृत्व में आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण व ढोल-नगाड़ों पर डांस हुआ, साथ ही पश्चिम बंगाल की चर्चित झालमुड़ी खाकर सबने जश्न मनाया।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का परिणाम है, जो तुष्टिकरण राजनीति पर तमाचा है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडाराज का अंत हुआ, हिंदू जागे व शांतिपूर्ण रिकॉर्ड मतदान से भाजपा का स्वर्णिम दौर शुरू।असम में तीसरी बार सरकार, पुंडुचेरी में गठबंधन दोबारा सत्ता में व बंगाल में आजादी के बाद पहली भाजपा सरकार बनेगी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करेगी। श्री अरोरा ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बंगाल में गुंडाराज खत्म करने व शांतिपूर्ण जीवन का वादा किया।रुद्रपुर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की जीत व रुद्रपुर सीट पर ऐतिहासिक बहुमत का दावा।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, शालनीं बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज, केके दास, हिमांशु शुक्ला, पुष्पा ग्रोवर, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, गीता भरद्वाज, संदीप राव, गणेश सरकार, सतनाम सिंह, मोर सिंह, दिलीप अधिकारी, संजय हलदार, इंद्रपाल चौधरी, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, रोबिन विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, एसपी यादव, मनोज मदान, रेनू जुनेजा, एमपी मौर्य, वेद ठुकराल, विपुल गईन, केपी राठी, सुनील सिंह, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, अरुण दीक्षित, हरीश मित्तल, डीके गंगवार, कैलाश राठौर, राजेश कामरा, नरेश उप्रेती, राज कोली, पियूष भाटिया, विकास सागर, वीरेंद्र तिवारी, दीपक दिवाकर, मयंक कक्कड़, डंपी चोपड़ा, रवि दिवाकर, आदेश भरद्वाज, मनोज कर, भीमसेन गुप्ता, विष्णु सिंह, तोसीन खान, परवेज खान आदि उपस्थित रहे।

Shubham Mishra