कोटद्वारपौड़ी

120 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, SDRF ने चलाया चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान

पौड़ी गढ़वाल: 11/05/2026
जनपद के थाना सतपुली क्षेत्र अंतर्गत कोटद्वार रोड स्थित कुल्हाड़ बैण्ड के पास आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ एक जेसीबी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट सतपुली से ASI प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुँची। दुर्गम और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई और उसमें फँसे व्यक्ति को बाहर निकाला।

दुर्भाग्यवश वाहन सवार बाबूराम शर्मा (57 वर्ष), निवासी काशीराम, कोटद्वार की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

🙏 दुःखद हादसे में दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।
👏 विषम परिस्थितियों में साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाने वाली SDRF टीम को सलाम।

Uma Shankar Kukreti