दिल्ली

DIAL 2025-26 के विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे का अवसर, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

नई दिल्ली, 27 जुलाई। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित Daiki Axis India Pvt. Ltd. के DIAL 2025-26 राष्ट्रीय फाइनल में केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने तीन उत्कृष्ट छात्रों को ट्रॉफी प्रदान कर जापान अध्ययन दौरे के लिए सम्मानित किया। वहीं अन्य तीन शीर्ष प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।


DIAL (Daiki Axis India Action & Innovation for the Environment) कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पर्यावरण शिक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार, शोध और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रेरित करना है।
इस वर्ष कार्यक्रम में देशभर के 70 से अधिक कॉलेजों और 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। छह माह तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, प्रदूषित नदियों के संरक्षण तथा Jhokaso तकनीक आधारित विकेंद्रीकृत अपशिष्ट जल प्रबंधन जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए।


Daiki Axis के चेयरमैन हिरोकी ओगामे ने कहा कि भारत के युवा अपने ज्ञान और नवाचार से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं तथा जल संरक्षण देश के भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

जापान अध्ययन दौरे के लिए चयनित छात्र
अमन पचौरी – IIT मंडी
चैन्या रेड्डी – SIIB, पुणे
याशिर हमीद – IIT रुड़की
कार्यक्रम में Daiki Axis India के एमडी रियो वाज़ा, डायरेक्टर एवं सीईओ कमल तिवारी तथा एडवाइजर के.सी. पांडे भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कंपनी ने DIAL 2.0 की भी घोषणा की, जिसके तहत Innovation Challenge और Communication Challenge के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, अनुसंधान और जनजागरूकता को नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया। कंपनी ने विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थानों और उद्योग जगत से इस अभियान में सहयोग का आह्वान किया।