देहरादून: नंदा की चौकी के पास पुलिया सुरक्षित, भारी बारिश से एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त
देहरादून। नंदा की चौकी के पास पुलिया टूटने की सूचना पर मंगलवार सुबह कोतवाली प्रेमनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पुलिया पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। हालांकि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून
पुलिस के अनुसार संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।
निरीक्षक नरेश राठौर, प्रभारी कोतवाली प्रेमनगर
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।
