*_लैंसडौन लायंस पहली मर्तबा बना कारगिल विजय कप का चैंपियन*_
लैंसडौन लायंस फुटबॉल क्लब के नाम रहा कारगिल विजय कप का खिताब
रविवार को आयोजित सेमी फाइनल मुकाबलों में रॉयल गढ़वाल क्लब कोटद्वार ने कालागढ़ को परास्त कर फाइनल मे जगह बनाई वाही दूसरे सेमी फाइनल में लैंसडौन लायंस ने सुपर इलेवन को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया था
आज सोमवार श्याम खेले गये फाइनल मुक़बाले में लैंसडौन एफ सी ने पहले हाफ के खेल में गोल के बदौलत २-० की बढ़त बना ली , मध्यंतर के बाद रॉयल गढ़वाल क्लब कोटद्वार बदली हुई रणनीति के साथ वापसी करते हुए ओम ओर सक्षम बिष्ट के गोल के बदौलत स्कोर को २-२ की बारबारी पर ला दिआ अब फैसला टाई ब्रेकर से निकलना था
साहिल के गोल रक्षण के बदौलत लैंसडौन एफ सी ने यह मुकाबला 6-5 से जीता
श्री सुरदीप गुसाईं , सुरेंदर रावत एवं पुष्कर सिंह जी ने खिलाड़ियों को मैडल से नवाज़ा
कारगिल युद्ध के नायक सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल चन्द्रिपाल पटवाल ने विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी एवं श्री गिरिराज सिंह रावत जी ने उपविजेता ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया l अंतर्राष्ट्रीय फूटबाल कोच श्री सुनील रावत ने उदियमान खिलाडी एम के वी इन के छात्र ऋषब को पुरस्कृत किया l श्री धीरेन्दर कंडारी एवं भारत नेगी जी ने निर्णायको को पुरस्कृत किया
