Saturday, July 27, 2024
Latest:
चमोली

चमोली जिले में देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग पर सोमवार को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है चालक सहित दो घायल

देवाल। चमोली जिले में देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग पर सोमवार को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों और 108 की मदद से घायलों को सीएचसी थराली में भर्ती कराया। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय देवाल से पांच किलोमीटर की दूरी पर गमनीगाड में उलंग्रा से देवाल की ओर आते हुए मैक्स वाहन अनियंतित्र होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार चालक वीरेंद्र सिंह पुत्र दान सिंह (35) व हरीश राम गंगा दास (48) निवासी उलंग्रा घायल हो गये। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को घायलों को सीएचसी थराली में भर्ती कराया। चिकित्सक नवीन चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में घायल वाहन चालक वीरेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हएु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि हरीश को उपचार किया जा रहा है।‹

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *