कालसी में तीन दिवसीय बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 202 मरीजों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
देहरादून/कालसी। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में तीन दिवसीय बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 202 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू ने 26, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता ने 44, फिजिशियन डॉ. उमंग नौटियाल ने 44, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी कठैत ने 36, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र राय ने 34 तथा दंत चिकित्सक ने 12 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इसके अलावा एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग के तहत 84 लोगों की जांच, टीबी स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे के लिए 32 लोगों की जांच तथा आरकेएसके परामर्शदाता द्वारा 20 लोगों की काउंसलिंग की गई।

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुगंधा शाह, डॉ. नुसरत जहां (दंत चिकित्सक), सीएचओ शबनम, गरिमा नेगी (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम परामर्शदाता), दीपा पंवार (लैब टेक्नीशियन), दिनेश (चंदन लैब), खेम चंद्र पंत (एक्स-रे टेक्नीशियन), अजय चौहान एवं कमल मेहता (फार्मेसी अधिकारी), महावीर राणा (ब्लॉक समन्वयक आशा कार्यक्रम), इंद्रा (आशा फैसिलिटेटर), सुशील बिजल्वाण (डीईओ), मेघा वर्मा (आयुष्मान मित्र) तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अमित पैन्यूली सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन दिवसीय इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना तथा विभिन्न बीमारियों की समय रहते जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना है।
