Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी श्री यमुना प्रसाद व्यास को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी श्री यमुना प्रसाद व्यास को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।


इस अवसर पर अपर निदेशक ,सूचना डॉ अनिल चंदोला ने कहा कि सभी कर्मचारियों को श्री यमुना प्रसाद व्यास के कार्यकुशलता, दृढ़ इच्छा शक्ति, शालीनता आदि से प्रेणना लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी के जीवन मे ये क्षण आता है।
अपने विचार व्यक्त करते हुई श्री व्यास ने कहा कि उन्होंने सूचना विभाग में अपनी 40 वर्ष की सेवा पूरी की है। इस दौरान उनको विभाग से पूरा सहयोग मिला, जिसके लिये उन्होंने हृदय से अपने सभी साथियों एवं अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संयुक्त निदेशक, सूचना श्री आशिष त्रिपाठी ने कहा कि श्री व्यास की कार्यशैली  हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उप निदेशक श्री के.एस. चैहान ने कहा कि राज्य गठन के समय से ही श्री व्यास की कार्यशुलता और कार्यों के प्रति जिम्मेदारी देखी है। उन्होंने सदैव अपने कार्य और विभाग के प्रति समर्पण की भावना को अपने हृदय में समाहित करके रखा।
इस अवसर पर उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के अध्य्क्ष श्री भुवनचंद्र जोशी, सहायक लेखाकार श्री के. एस. पंवार, फोटोग्राफर श्री शेखर चन्द्र जोशी, श्री प्रशांत रावत आदि ने विचार व्यक्त किए और अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दीर्घ आयु की मंगलकामना के साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर सदैव उनके साथ एक परिवार की भांति खड़े रहने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री सुरेश चंद्र भट्ट ने किया।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *