देहरादून :-उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तिलाड़ी कांड की 90वीं बरसी के अवसर पर यहां जारी एक बयान में तिलाड़ी कांड के शहीदों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से अपने अधिकारों के लिए बलिदान दिया वह सदैव याद रखा जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयान को जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि तिलाड़ी कांड जुल्म के खिलाफ एक बहुत बड़ा युद्ध था। जिसमें अंत मे जीत जनता की हुई ।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भी जब उत्तराखंड और देश कोरोना की विभीशिका को झेल रहा है। हालात अच्छे नहीं है सत्ता में बैठे हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता की आवाज उठा रही कांग्रेस से बात करने को तैयार नहीं है। गांव के क्वारंटाईन केन्द्रो में लोग यातनाएं झेल रहे हैं और सरकार है कि मूकदर्शक बनी हुई है। जब नुकसान हो जा रहा है तब उसके बाद उसमें सुधार की बात की जा रही है ।उन्होंने आज फिर यह मांग दोहराई की सरकार को विपक्ष से बात करनी चाहिए और कोरोना से लड़ी जाने वाली लड़ाई और लाकॅ डाउन- 5 के बारे में राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से बात करनी चाहिए ।जिससे कि एक मिले-जुले विचारों का हल राज्य की समस्याओं का ढूंढा जा सके। कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी तिलाड़ी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान को सराहा है। इन नेताओं में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना रणजीत सिंह रावत महामंत्री विजय सारस्वत राजेंद्र शाह नवीन जोशी हरिकिशन भट्ट राजेश्वर पैन्यूली एसपी सिंह आदि नेता शामिल है।