भाजपा जॉइन करने के बाद रुद्रपुर पहुंचीं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, विधायक शिव अरोरा संग रोड शो के साथ कार्यालय में जोरदार स्वागत
रुद्रपुर। भाजपा में शामिल होने के बाद देहरादून से रुद्रपुर पहुंचीं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा का विधायक शिव अरोरा के साथ गल्ला मंडी से रोड शो के जरिए भव्य स्वागत हुआ। मुख्य बाजार होते हुए डीडी चौक और खेड़ा रोड से होते हुए काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा, जहां महिला मोर्चा ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। जगह-जैसे फूल मालाओं से स्वागत हुआ।
![]()
कार्यालय पर आयोजित स्वागत सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीना शर्मा ने कहा, “भाजपा परिवार का स्नेह देखकर मैं हर क्षण पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लेती हूं। नारी सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। मैं कार्यकर्ता के रूप में सेवा करूंगी और 2027 चुनाव में भाजपा की तीसरी जीत सुनिश्चित करूंगी।”
विधायक शिव अरोरा ने कहा, “भाजपा सभी का सम्मान करती है, खासकर मातृशक्ति का। राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला को बैठाने का उदाहरण इसका प्रमाण है। मीना शर्मा के आने से पार्टी मजबूत होगी। वहीं कांग्रेस अपनी नेत्रियों का संरक्षण नहीं कर पाती और महिला विरोधी तत्वों को शरण देती है।”
जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने स्वागत करते हुए कहा, “प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में मीना शर्मा का भाजपा परिवार में स्वागत है। उनकी सक्रियता से संगठन मजबूत होगा।”
इस अवसर पर अनिल शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, उपेंद्र चौधरी, गुन्नू चौधरी, जगदीश विश्वास, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा, प्रीत ग्रोवर, राधेश शर्मा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अजीत सोलंकी, राजीव शुक्ला, राजेश तिवारी, मंदीप सिंह, जीतेन्द्र संधू, मनीष गोस्वामी, गजेंद्र प्रजापति, अरुण दीक्षित, मोर सिंह, राजेश कामरा, सोनू अनेजा, अशोक विश्वास, रोबिन विश्वास, अखिल विश्वास, मुकेश कुमार, प्रीति धीर, गीता भरद्वाज, सुभाष यादव, एसपी यादव, भीमसेन गुप्ता, गुरबाज दुमरा, मनमोहन वाधवा, सचिन मुंजाल, कार्तिक घीक, महेंद्र आर्य, कमल राणा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
