Saturday, July 27, 2024
Latest:
कोटद्वारचर्चित मुद्दा

अनजाने में हुई सफाई कर्मचारी से अभद्रता को लेकर पुलिस और सफाई कर्मचारी में हुआ समझौता, अब कोई हड़ताल नहीं

कोटद्वार:  बीती रात नगर निगम कोटद्वार की महिला सफाई कर्मचारी के साथ महिला पुलिसकर्मी द्वारा अनजाते में हुई अभद्रता को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन में खासा आक्रोश उत्पन्न हो गया था जिससे चलते सफाई कर्मचारी यूनियन ने रविवार से हड़ताल पर जाने का मन बना लिया था, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में अब समझौता हो गया है। पुलिसकर्मी ने सफाईकर्मी से माफी मांग ली है। पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारियों के बीच माफीनामा करवाकर समझौता करवा दिया गया, जिसके बाद से आज सफाई कर्मचारी अपने काम पर लौट गए हैं.

बीती कल देर शाम को कोटद्वार निगम की महिला सफाई कर्मचारी अपने काम से वापस घर लौट रही थी तभी गश्त कर रही महिला पुलिसकर्मी द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना हुई , जिस पर आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने रविवार से हड़ताल पर जाने का ठान लिया था. जिसकी सूचना पुलिस उच्च अधिकारियों को मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया क्योकि लॉक डाउन ऐसे समय में सफाई कर्मचारी का हड़ताल पर जान ठीक नहीं था। इसको देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को समझाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है.

नगर निगम कोटद्वार के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि से हुई बातचीत में ज्ञात हुआ की ये लोग भी कोरोना की इस महामारी के नाजुक समय में बात को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं, तथा सभी सफाई कर्मचारी पुलिस उच्च अधिकारियो द्वारा दिए ए आश्वासन से संतुष्ट है। लॉकडाउन के चलते जनता को कोई परेशानी न हो इसलिए सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, पुलिस ने सफाई कर्मचारियों के साथ जो देर शाम को व्‍यवहार किया है वह गलत है, उस पर पुलिस ने कर्मचारी से माफी मांग ली है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *