Uttarakhand

सितारगंज राजकीय उद्यान में कृषि मंत्री गणेश जोशी का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में हड़कंप

 

सितारगंज। जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित राजकीय गार्डन एवं पौधालय में आज कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अचानक औचक निरीक्षण किया। उनके अप्रत्याशित पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने विभिन्न नर्सरियों का जायजा लिया तथा पौध उत्पादन की गुणवत्ता पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कर्मचारियों ने बताया कि यहां आम, लीची और अमरूद की उन्नत प्रजातियां विकसित हो रही हैं, खासकर अमरूद की एल-49 प्रजाति के करीब 3 हजार पौधे तैयार हो चुके हैं।कृषि मंत्री ने कहा, “उद्यानिकी क्षेत्र में गुणवत्ता और बेहतर कार्यप्रणाली जरूरी है, ताकि किसानों को उच्च कोटि के पौधे मिलें और उनकी आय बढ़े।” उन्होंने आधुनिक तकनीकों अपनाकर पौध उत्पादन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रीय किसानों को अधिक लाभ हो सके।

Shubham Mishra