रुद्रपुर में 21 किमी रिंग रोड का 98% कार्य पूरा, सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण
रुद्रपुर। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर की 21 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना का स्थलीय भ्रमण किया, जो अब पूर्ण होने की ओर अग्रसर है। विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर दिल्ली में प्रयास कर इस 1084 करोड़ की परियोजना को आगे बढ़ाया गया, जिसका 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
सांसद अजय भट्ट ने विधायक शिव अरोरा व महापौर के साथ रिंग रोड का दौरा किया, जहां एनएच अधिकारी ने मानचित्र से प्रगति बताई। राधा स्वामी सत्संग के पास आरओबी निर्माण गतिमान है, बाकी सभी कार्य समाप्त। भ्रमण के दौरान सांसद ने कहा कि यह निरीक्षण सुखद रहा, और यह परियोजना समयबद्ध पूरी हो रही है।रिंग रोड चालू होने से रुद्रपुर में जाम की समस्या दूर होगी, भारी वाहन इससे गुजरेंगे। नैनीताल-हल्द्वानी जाने वाले लोग सीधे बाहर निकल सकेंगे। सांसद ने इसे पीएम मोदी व सीएम पुष्कर धामी की विकास मंशा का परिणाम बताया, पूर्व सरकारों पर घोषणाओं तक सीमित रहने का आरोप लगाया।इस दौरान विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, एनएच पीडी अंचल जिंदल, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा समेत प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, निमित्त शर्मा आदि उपस्थित रहे। जल्द ही यह रिंग रोड जनता को समर्पित होगी।
