Uttarakhand

बिना कागज जा रही लकड़ी के ट्रक पर 140899 का जुर्माना

पीलीभीत । उत्तराखंड के टनकपुर से लकड़ी भरा ट्रक बहराइच के लिए निकला था। मंगलवार रात मंडी समिति के सचल दल ने टनकपुर हाईवे पर ट्रक को रोक लिया। सचल दल प्रभारी शशि कला ने ट्रक ड्राइवर से लकड़ी से संबंधित कागजात की मांग की ट्रक ड्राइवर से की। ट्रक ड्राइवर संबंधित दस्तावेज सचल दल को नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी समिति ले आई। बुधवार को मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी द्वारा ट्रक मालिक पर 140899 रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया। मालिक द्वारा जुर्माना भर ट्रक को छुड़ा लिया। कार्रवाई के दौरान सहायक सचल दल प्रभारी जहीर अहमद, प्रमोद कुमार, निखिल ,सुमन ,प्रकाश चंद दुबेदी मौजूद रहे ।

Shubham Mishra