Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंड

एंकर- पुणे से बागेश्वर लौट रहे प्रवासी उत्तराखंडियों का वाहन बीती देर रात दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग घायल हो गये हैं जिनमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

बागेश्वर।

एंकर- पुणे से बागेश्वर लौट रहे प्रवासी उत्तराखंडियों का वाहन बीती देर रात दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग घायल हो गये हैं जिनमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वीओ- जानकारी के मुताबिक पुणे से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के लोगों को लेकर आ रहा ट्रैवलर वाहन मध्य प्रदेश के गुना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गरुड़ के जवणा स्टेट निवासी नंदन सिंह नेगी पुत्र दिवन सिंह नेगी उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 11 लोग घायल हो गये। वही 10 घायल उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के हैं। यह सभी लोग लॉक डाउन के कारण अपने घर को लौट रहे थे कि यह अनहोनी घट गई। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक सहित 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक टैंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग पुणे के एक होटल में काम करते थे और अपने घर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में फंसे दो बसों में सवार 24 लोग अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर लौट रहे थे। इसमें एक टैंपो ट्रेवलर की ट्राले से ​टक्कर हो गई। हादसे में नंदन सिंह की मौत हो गई। वही बागेश्वर जिले के गरुड़ के ग्राम पईयां निवासी दिनेश परिहार, उनकी पत्नी विमला देवी और बस का चालक देवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए है। विमला देवी की पुत्री रोशनी, पुत्र गौरव, पईयां गांव के लक्ष्मण परिहार, ग्राम कुलाब के महेश सिंह और खड़क सिंह तथा ग्राम मैगडी स्टेट के गिरीश सिंह बोरा, जवणा स्टेट के कपिल पुरोहित, ध्यानसिंह भी दुर्घटना में घायल हो गये। घायलों को गुना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। बाद में इन्हे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बागेश्वर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव​ सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी लोग दो टैंपो ट्रेवलर में सवार होकर अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर लौट रहे ​थे। उन्होने बताया मृतक नंदन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और इसके बाद शव को गृह क्षेत्र लाया जायेगा। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख जताया है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *