कोटद्वार

गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कलश यात्रा में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

कोटद्वार, 31 जुलाई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कौड़ियां चेक पोस्ट पहुंचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान की भव्य कलश यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कलश यात्रा में शामिल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।


उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संत रविदास जी के सेवा, समर्पण और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी से संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक, समरस और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, जिला अध्यक्ष गुरु बचन सिंह, महापौर शैलेन्द्र रावत, मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, सुरेंद्र आर्य, हंसलता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शांता बमराड़ा, मण्डल अध्यक्ष कमल सैनी, लक्ष्मी रावत, सरदार सुभाष सिंह, भूपेंद्र सिंह, रजनी बिष्ट, राजबाला, आराधना द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।