हरबर्टपुर में छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, तीन आरोपी हिरासत में
विकासनगर |
दिनांक 22 जनवरी 2026 को चौकी हरबर्टपुर, विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि समय लगभग दोपहर 2 बजे उनकी पुत्री सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर से घर लौट रही थी।
आरोप है कि रास्ते में बिना नंबर की थार गाड़ी में सवार तीन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की तथा उसे जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
📑 मामला दर्ज, तीन आरोपी चिन्हित
शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर घटना से संबंधित अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 74/140(3)/62 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
जावेद, पुत्र शखावत, निवासी वार्ड संख्या–3, आईटीआई ढकरानी, उम्र 19 वर्ष
सोहिल, पुत्र रिजवान, निवासी उपरोक्त, उम्र 19 वर्ष
परवेज, पुत्र शखावत, निवासी वार्ड संख्या–3, आईटीआई ढकरानी, विकासनगर, उम्र 25 वर्ष
तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ जारी है।
🚙 बिना नंबर की थार गाड़ी सीज
घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की थार वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर अभियोग में दाखिल कर दिया है। मामले की विवेचना प्रचलित है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
