थार हो या आपकी लग्ज़री कार….. काली फिल्म का चक्कर छोड़ो, वरना कटेगा सीधा चालान हर बार! पौड़ी पुलिस
सड़क पर वही समझदार कहलाएगा, जो नियमों का पालन कर घर सुरक्षित जाएगा।
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपदभर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। श्रीनगर, लक्ष्मणझूला एवं कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के तहत वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए चालानी कार्यवाही की जा रही है तथा मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान मर्यादित एवं जिम्मेदार आचरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि सभी यात्री सुरक्षित एवं सुगम यात्रा कर सकें।
