भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का बड़ा ऐलान
देहरादून/,रुड़की
इकरा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बड़ा निर्णय लिया है।
उन्होंने संगठन के सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कल देहरादून में डीजीपी कार्यालय का ट्रैक्टरों के साथ घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में विशेष रूप से देहरादून और हरिद्वार से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ कूच करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का कहना है कि इकरा प्रकरण में पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने प्रदेशभर के पदाधिकारियों और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
