रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में रात धमाका होने के बाद कई कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आनन फानन में सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर उपचार के लिए भेजा गया। मुजफ्फरनगर से मंगलौर पुलिस को जब सूचना मिली तो सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है बताया गया है कि बीते बुधवार रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।
वहीं धमाके के दौरान आसपास कम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।