Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा ने किया राफेल पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन बोले जनता से माफ़ी मांगे राहुल गाँधी

देहरादून -महानगर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। आक्रोशित भाजपाईयों का कहना है कि राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने देश के ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का काम किया है। उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। शनिवार को भाजपाई महानगर कार्यालय में एकत्र हुए। कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां राहुल गांधी का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने चौकीदार चोर जैसे नारे देकर पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की है। राफेल सौदे को लेकर भी उन्होंने आरोप लगाए, लेकिन देश की जनता सब जानती थी। जनता ने चुनाव में भाजपा पर विश्वास जताया और भारी बहुमत दिलवाकर कांग्रेस को सबक सिखाया। अब सुप्रीम कोर्ट भी साफ कह चुका है कि राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। ऐसे में राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के ईमानदार प्रधानमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की है। देश की जनता कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *