देहरादून– प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस की इस रैली पर तंज करते हुए कहा कि ये ‘कांग्रेस बचाओ, राहुल लाओ’ रैली है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ बार बार खिलवाड़ किया। अब उसके संविधान बचाओ के नारे पर हैरानी हो रही है और हंसी आ रही है।
प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कांग्रेस की आज हुई रैली पर कहा कि कांग्रेस ने विभाजन से लेकर 70 साल तक देश का नुकसान किया। अब देश की कांग्रेस से रक्षा करने की आवश्यकता है साथ ही कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ जमकर खिलवाड़ किया। उन्होंने आपातकाल से लेकर पूर्ण बहुत की निर्वाचित सरकारों को गिराने के संविधान में अनावश्यक संशोधन के लिए कांग्रेस को गुनाहगार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ संविधान से खिलवाड़ के अपराधों से रंगे हैं।