National

पीएम मोदी की अगुवाई में मंत्रिपरिषद की बैठक कल, विकसित भारत के लक्ष्य पर रहेगा जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक उनके तीसरे कार्यकाल की दूसरी मंत्रिपरिषद बैठक होगी और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार सभी वरिष्ठ मंत्री एक साथ विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में बीते एक वर्ष की नीतिगत उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सार्वजनिक संवाद की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, यह अहम बैठक शाम 4:30 बजे आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी रोडमैप को सामने रखेंगे। इसके पश्चात कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन द्वारा सरकार की नीतियों व विकासात्मक निर्णयों की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी कार्रवाई और इसकी कूटनीतिक अहमियत पर प्रकाश डालेंगे।

आर्थिक विकास और भविष्य की दिशा पर होगा पीएम का फोकस

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की ओर बढ़ते कदमों की रूपरेखा पेश करेंगे। पिछली मंत्रिपरिषद बैठक में उन्होंने “परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म” का मंत्र देते हुए महिला, युवा, किसानों और गरीबों को केंद्र में रखकर विकास की बात कही थी। इस बार भारत को तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में उठाए जाने वाले ठोस कदमों पर फोकस होगा।

बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि सरकार की प्रमुख योजनाओं, निर्णयों और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक सूचना रणनीति बनाई जाए। विशेष रूप से जातिगत जनगणना से जुड़े निर्णयों को लेकर देशभर में 25 जून तक एक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने की योजना भी तैयार की जाएगी।

 

One thought on “पीएम मोदी की अगुवाई में मंत्रिपरिषद की बैठक कल, विकसित भारत के लक्ष्य पर रहेगा जोर”

  • After I initially left a comment I appear
    to have clicked on the -Notify me when new comments are
    added- checkbox and now whenever a comment is added I receive four emails with the same comment.

    Perhaps there is a means you can remove me from that service?
    Thank you! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *