देहरादून

कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री श्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं श्री जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय खेल प्रतिभा के बल पर देश और उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों महान व्यक्तित्वों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।

Uma Shankar Kukreti