*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, केबिनेट मंत्री भरत चौधरी बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हर्बल कुंभ में बतौर विशिष्ट अतिथि की शिरकत,*
*धन्वंतरि धाम मालागांव यमकेश्वर हर्बल कुंभ 2026
• *हिमालय की वनौषधियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया जोर*
यमकेश्वर (पौड़ी)/ ऋषिकेश / देहरादून 5 नवंबर। यमकेश्वर ब्लॉक के मालाग्राम स्थित हर्बल वर्ल्ड हिमालय (श्री धन्वंतरि धाम) में हर्बल कुंभ के दूसरे दिन प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, लघु उद्योग मंत्री भरत चौधरी सहित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

आयुर्वेद तथा जड़ी-बूटियों के महत्व तथा आयुर्वेद में उनके उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किये इसके पश्चात आगंतुक विशिष्ट अतिथियों ने आयुर्वेद, जड़ी-बूटी सरंक्षण, ग्रामीण आजीविका के जुड़े पतंजलि योग पीठ एवं महिला समूहों के द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया इससे पहले आयुर्वेद पतंजलि योगपीठ अध्यक्ष एवं कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने अतिथियों को स्वागत स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किये।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिमालय पर्वत श्रृंखला खासकर यमकेश्वर क्षेत्र एक विशिष्ट एवं प्राकृतिक संपदा से समृद्ध क्षेत्र है। यहां विभिन्न प्रकार की दुर्लभ एवं बहुमूल्य जड़ी-बूटियां पायी जाती हैं, जिनमें औषधीय गुणों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने संजीवनी बूटी सहित वनौषधियों की पहचान, उपयोगिता और औषधीय महत्व को लेकर शोध कार्य किए जा रहे हैं
कहा कि हिमालय की जैव विविधता और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण एवं वैज्ञानिक पद्धति से अध्ययन समय की आवश्यकता है। जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में शोध और उनके औषधीय उपयोग को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं भी विकसित होंगी।
हेमंत द्विवेदी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय एवं धन्वंतरि धाम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हिमालय की प्राकृतिक एवं औषधीय संपदा को नयी पहचान देने के साथ ही आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इस अवसर पर
इस अवसर पर भरत लाल, राकेश कुकरेती अमन कुकरेती जी, धर्मानंद बिजल्वाण, विनोद जुगराण आदि मौजूद रहे।

