Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार ,हादसे में तहसील कर्मचारी की मौत

विकासनगर– उत्तराखंड के विकासनगर में त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर सिलावाड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तहसील कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि, उनकी बेटी, दामाद और चार वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार श्यामलाल (50) पुत्र भगतराम निवासी मुंधोल विकासनगर तहसील मुख्यालय में संग्रह सहायक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह अपनी बेटी सुजाता देवी (28), दामाद जितेंद्र सेमवाल (32) पुत्र मोहनलाल सेमवाल और चार वर्षीय नातिन प्रियांजलि के साथ कार में सवार होकर त्यूनी से विकासनगर की ओर आ रहे थे। मोटर मार्ग पर सिलावाड़ा के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *