देहरादून में उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पोस्ट से छवि खराब करने का आरोप
देहरादून 10/04/2026
राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया के माध्यम से छवि खराब करने और धमकी दिलाने के आरोप में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नेहरू कॉलोनी थाने में आरती गौड़ की शिकायत के आधार पर की गई है।
मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ का आरोप है कि सहारनपुर के गोविंद नगर की रहने वाली उर्मिला सनावर फेसबुक के जरिए लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट कर रही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर आरती गौड़ का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं।
आरती गौड़ के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों को उनके खिलाफ भड़काया गया और यहां तक कि उनके घर पर बुलडोजर चलाने जैसी बातें भी कही गईं। इस घटनाक्रम से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है और उनके मन में डर व असुरक्षा का माहौल बन गया है।
इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ देहरादून में सोशल मीडिया विवाद गरमाया
उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला ने लगाया नंबर लीक कर धमकियां दिलाने का आरोप।
👉 पुलिस ने जांच शुरू की, मामले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई।
