देहरादून

देहरादून: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस का बड़ा एक्शन

देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” 🚨
अपराधियों पर दून पुलिस का बड़ा एक्शन, SSP खुद मैदान में 


रात में चेकिंग, होटलों में छापेमारी, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी!
देहरादून में अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा शहरभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।


👉 पुलिस कप्तान खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर टीम की अगुवाई कर रहे हैं और अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
🔍 मुख्य कार्रवाई:
अवैध गतिविधियों में लिप्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग
आगामी वीवीआईपी दौरे को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों का 100% सत्यापन अभियान
ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग और रेस ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई
होटल, रेस्टोरेंट, पब और बार में औचक निरीक्षण
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
🚓 पूरे शहर में पुलिस का एक्शन मोड
नगर, ग्रामीण और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है।
👉 देर रात तक घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें थाने लाया जा रहा है।
⚠️ पुलिस की अपील
दून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि:
नियमों का पालन करें
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें
सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें
🔥 सख्ती जारी रहेगी
दून पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Uma Shankar Kukreti