देहरादून

देहरादून में भर्ती घोटाले पर बड़ा खुलासा – “ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट” शुरू

देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश में चल रहे भर्ती घोटालों और फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ अपनी नई मुहिम “ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट” का आगाज़ कर दिया है।
संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा करते हुए उत्तराखंड पुलिस में तैनात एक महिला दरोगा की डिग्रियों पर गंभीर सवाल उठाए।
📍 डिग्री पर LIVE खुलासा – 15 हजार में मार्कशीट!
आरोप है कि 2015 बैच की दरोगा आरती अरोड़ा के दस्तावेज संदिग्ध हैं।
12वीं की डिग्री एक कथित संस्थान से बताई गई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में LIVE कॉल कर दावा किया गया कि आज भी 12–15 हजार में बैकडेट मार्कशीट मिल रही है
RTI के अनुसार ऐसा कोई मान्यता प्राप्त बोर्ड मौजूद नहीं
🎓 ग्रेजुएशन भी शक के घेरे में
डिग्री जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बताई गई
राजस्थान STF/ SOG जांच में इस यूनिवर्सिटी की कई डिग्रियां फर्जी पाई गई थीं
संघ ने मार्कशीट नंबर भी सूची से मैच कर सार्वजनिक किया
🛡️ बड़ा सवाल – सुरक्षा से खिलवाड़?
आरोप है कि दरोगा एलआईयू जैसे संवेदनशील विभाग में तैनात है
संघ ने किसी “बड़े नेता” के संरक्षण का भी आरोप लगाया
अब क्या होगा?
संघ ने ऐलान किया है कि वह गृह सचिव शैलेश बगोली और DGP उत्तराखंड से मिलकर
👉 तत्काल बर्खास्तगी
👉 गिरफ्तारी
की मांग करेगा
📢 आपकी राय क्या है?
क्या फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाना प्रदेश की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है? दोषियों पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए?

Uma Shankar Kukreti