लंबे समय से एक ही थाने में डटे सौ से अधिक पुलिसकर्मियों के क्षेत्रों में बदलाव
ऊधम सिंह नगर। जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक कदम उढ़ाया है। एसएसपी के आदेश पर जिले के थानों व चौकियों में लंबे अरसे से एक ही जगह तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में फौरन बदलाव कर दिया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि एक ही स्थान पर लंबी तैनाती से कामकाज में पड़ने वाली ढील को खत्म करने हेतु ये तबादले जरूरी थे। इससे पुलिस व्यवस्था में स्पष्टता बढ़ेगी। इस बदलाव का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बनने वाले किसी भी गलत संबंधों को तोड़ना है, जिससे कानून का शासन निष्पक्ष रूप से लागू हो सके। पुलिसकर्मियों में नई चुस्ती आएगी, जो अपराध रोकथाम और खुफिया तंत्र को मजबूत करेगी।हर शिकायतकर्ता की परेशानी का समाधान भेदभाव रहित हो और जनता का पुलिस तंत्र पर भरोसा कायम रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सभी तबादला प्राप्त कर्मियों को नए स्थान पर शीघ्र जिम्मेदारी संभालने और पूर्ण निष्ठा व समर्पण से ड्यूटी निभाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
