मुख्यमंत्री ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड)’ को किया फ्लैग ऑफ
देहरादून | गुरुवार मुख्यमंत्री,”पुष्कर सिंह धामी”,” ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र-छात्राओं के कौशल विकास को नई दिशा देने वाली ‘लैब ऑन व्हील्स ,”इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड” को फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब छात्रों को ए.आई., कोडिंग, आई.ओ.टी. एवं अन्य उभरती तकनीकों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल छात्रों को Learning by Doing के सिद्धांत पर आधारित एक सशक्त प्लेटफॉर्म देगी। लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से छात्र न केवल आधुनिक तकनीकों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे, बल्कि विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में भी सीख सकेंगे।

जानकारी दी गई कि इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब ऑन व्हील्स आगामी 05 वर्षों तक पूरे राज्य की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करेगी, उन्हें हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देगी और वैश्विक संभावनाओं से जोड़ेगी। इससे राज्य में छात्रों के लिए प्रायोगिक प्रशिक्षण की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।
यह मोबाइल लैब उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे वे भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
