Saturday, July 27, 2024
उत्तराखंडकोरोनादेहरादूनस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मजदूरों, किसानों, उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।

देहरादून :-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मजदूरों, किसानों, उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पैकेज से निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे श्रमिकों, किसानों, कुटीर उद्योगों, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बङी राहत मिलेगी। देश का हर तबका इससे लाभान्वित होगा। लोकल इकोनोमी को बढ़ावा मिलेगा। लोकल के लिए हमें वोकल बनना है।

मुख्यमंत्री ने कहा  कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सही समय पर लिए गए साहसिक निर्णयों से भारत में आज कोरोना वायरस नियंत्रित दशा में है। समय की आवश्यकता के अनुसार उन्होंने जरूरी निर्णय लिए और सभी देशवासियों ने अपने प्रधानमंत्री का साथ दिया। पहले उन्होंने जान है तो जहान है, फिर जान भी जहान भी का मंत्र दिया। इन मंत्रों को अपनाकर हम सही दिशा में हैं। अब जन से जग तक के मंत्र को अपनाते हुए ऐसे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है जिसका लक्ष्य वैश्विक कल्याण है। हमें कोरोना के साथ जीना सीखना है। पूरी सावधानी और नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लङना भी है और आगे भी बढ़ना है। 21 वीं सदी भारत की है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *