Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादूनपौड़ी गढ़वालयमकेश्वर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताजी आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह हुआ निधन ,यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून /दिल्ली – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 89 साल के थे और उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। बीती रात से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। एम्स सूत्रों के अनुसार उन्होंने आज सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है। खास बात है कि जब यह खबर सीएम योगी को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया है। पिता के अंतिम संस्कार में सीएम योगी के जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लिवर की समस्या थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। बताया गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं।

यमकेश्वर क्षेत्र में छाई शोक की लहर

पेट मे दर्द व सांस लेने की तकलीफ के कारण गत 12 मार्च साय एम्स दिल्ली में हुए थे एडमिट।हंसमुख स्वभाव के धनी आनन्द सिंह बिष्ट फारेस्ट विभाग के रेंज अधिकारी के पद से रिटायर मेन्ट होने बाद सामाजिक कार्यो में थे व्यस्त। ।यमकेश्वर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित होने बाद विथ्याणि में सन 1998 में खोला था गुरू गोरखनाथ महाविद्यालय।गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी भी थे आनन्द सिंह बिष्ट। यमकेश्वर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को घर घर पहुंचाने वाले आनन्द सिंह बिष्ट अपने परिवार में धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी, तीन पुत्रो सहित चार बेटियों के भरपूर परिवार को छोड़ कर प्रभु की शरण मे बैकुण्ठ धाम को सिधार गए।

उत्तराखंड केसरी की समस्त टीम की ओर से  पुण्यात्मा को  भावभीनी  श्रधांजलि  अप्रित करते है। 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *