एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की क्लीनिकल पोस्टिंग शुरू
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत में गुरुवार को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की क्लीनिकल पोस्टिंग का शुभारंभ हुआ। पोस्टिंग के पहले दिन विद्यार्थियों ने स्त्री एवं प्रसूति विभाग, बाल रोग विभाग, सर्जरी विभाग तथा मेडिसिन विभाग का भ्रमण किया।
क्लीनिकल प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मरीजों की हिस्ट्री लेने एवं क्लीनिकल परीक्षण की विधि सिखाई गई। इस प्रशिक्षण का संचालन डॉ. जगदम्बा शरण, डॉ. सुमित सचान, डॉ. रूपल खरे और डॉ. मनोज पिप्पल के निर्देशन में संपन्न हुआ। विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने भी इस अवसर पर सक्रिय भूमिका निभाई।छात्रों को महाविद्यालय से अस्पताल तक पहुँचाने की व्यवस्था डॉ. अतुल श्रीवास्तव द्वारा की गई।इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्लीनिकल पोस्टिंग मेडिकल शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने कहा कि “इसी दौरान छात्र वास्तविक मरीजों के संपर्क में आकर चिकित्सा के मानवीय पक्ष को समझते हैं। यह अनुभव उन्हें एक संवेदनशील एवं दक्ष चिकित्सक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।”
