सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी का हालचाल जाना
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुँचकर उपचाराधीन उत्तराँचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र कंडारी का कुशलक्षेम जाना। सीएम ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी मरीजों के समुचित उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।


