देहरादून

उत्तराखंड में 1जुलाई से 75 माइक्रोन तक प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध, नोटिफिकेशन जारी

देहरादून ;- प्रदेश में 1 जुलाई से 75 माइक्रोन तक के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। जिसकी तैयारियां प्रदेश में चल रही हैं। इस संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के आदेश के बाद शहरी विकास विभाग ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं। शहरी विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के तहत आगामी 1 जुलाई 2022 से प्रदेश में प्लास्टिक के स्ट्रॉ, चम्मच, प्लेट, थर्माकोल और थर्माकोल से बनी चीजों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगेगा। इस संबंध में निदेशालय द्वारा निर्देश के तौर पर सभी निकायों को एक पत्र भी भेजा गया है। जिसमें पुरानी गाइडलाइन में संशोधन कर नॅया नोटिफिकेशन जारी करने को कहा गया है। बता दें कि अभी तक उत्तराखंड के 13 निकायों की तरफ से 75 माइक्रोन तक के प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। शहरी विकास निदेशालय अब सोमवार से प्रदेश के बाकी सभी निगम – निकायों में अभियान चलाएगा।

प्लास्टिक बैन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है । अन्य नगर निकायां भी इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

प्लास्टिक युक्त ईयर बड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक डंडियां, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडियां, पॉली स्टाइरीन की सजावटी सामग्री पर रोक रहेगी। इसके अलावा प्लास्टिक प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, जैसी कटलरी, मिठाई के डब्बों को लपेटने वाली प्लास्टिक फिल्म, 1 निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैक, 100 माइक्रोन से कम मोटे प्लास्टिक के बने बैनरों पर रोक रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *