कोटद्वारपौड़ी

कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की चिंता, ASP से मिले जिला अध्यक्ष विकास नेगी

कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कोतवाली कोटद्वार पहुंचकर ASP महोदय से विस्तृत चर्चा की।


बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने दीपक की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की स्पष्ट मांग उठाई। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को भय और असुरक्षा के माहौल में जीने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।


जनता की सुरक्षा कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता
विकास नेगी ने कहा कि कोटद्वार की जनता की सुरक्षा, न्याय और शांति कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी को जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
कानून-व्यवस्था पर प्रशासन से सख्त रुख की मांग
जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से अपील की कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर आम नागरिकों का विश्वास बहाल किया जाए, ताकि कोटद्वार में सौहार्द, शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

Uma Shankar Kukreti