कोटद्वारपौड़ीयमकेश्वरलक्ष्मण झूला

जातीय अपमान के मामले में कांग्रेस ने लक्ष्मणझूला थाने में दी FIR की तहरीर

 

स्वर्गाश्रम-जौंक। अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के सम्मान और सामाजिक सौहार्द से जुड़े मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना लक्ष्मणझूला पहुंचकर थाना प्रभारी को FIR दर्ज करने हेतु तहरीर सौंपी।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि सार्वजनिक स्थल पर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ विपक्षी नेता के कार्यक्रम के बाद कथित रूप से यज्ञ एवं गंगाजल छिड़ककर स्थान को शुद्ध करने तथा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का कृत्य किया गया। कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति/जनजाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कृत्य बताया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास नेगी जी ने कहा कि “संविधान हर नागरिक को समान सम्मान और अधिकार देता है। जाति के आधार पर किसी व्यक्ति या समाज का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

इस दौरान नगर अध्यक्ष स्वर्गाश्रम श्री आदेश तोमर जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा जी, पूर्व महासचिव कांग्रेस श्री संकेत गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस श्री हर्षित मेहरा, विधानसभा अध्यक्ष श्री ऋषभ अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्री सुनील प्रजापति, श्री अरविंद यादव, श्री परवीन यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।