नैनीताल :- स्कूटी सीखने के चक्कर में दोनों महिलाएं अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरीं और मौके पर ही उन दोनों की मौत हो गई है। यह हादसा नैनीताल जिले में सोमवार को जमरानी क्षेत्र में हुआ। स्कूटी सीख रही दो महिलाएं सड़क से नदी में जा गिरीं थी। मृतक महिलाओं की शिनाख्त नेहा और मीना के रूप में हुई है। दोनों का 6 माह का एक-एक बच्चा भी है। मिली जानकारी के अनुसार जमरानी के अमिया क्षेत्र में ये दोनों स्कूटी सीख रही थीं।
दोनों महिलायें एक ही स्कूटी में सवार थी जो गौला नदी में गिर गई और दोनों की मौत हो गई। अमृतपुर के देहरा गांव के रहने वाली नेहा और मीनाक्षी जोशी रविवार को दोपहर बाद दोनो स्कूटी सीखने निकलीं थीं। इस बीच स्कूटी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना की खबर जब घरवालों को मिली तो घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों के पति पुलिस में कार्यरत हैं। जानकारी मिली है कि दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी और दोनों की 6 महीने के बच्चे हैं और साथ ही दोनों के पति उत्तराखंड पुलिस विभाग में तैनात हैं।
मीना जोशी पत्नी सुरेश जोशी ( सुरेश जोशी जो हरिद्वार में पुलिस विभाग में सिपाही है) एवम नेहा जोशी पत्नी नवीन जोशी (नवीन जोशी जो वर्तमान में उपनिरीक्षक के पद पर अल्मोड़ा में नियुक्त है)। थाना भीमताल की पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुँच कर शवों को गौला नदी से निकालकर कब्जे में ले लिया।