Saturday, July 27, 2024
Latest:
अल्मोड़ाउत्तराखंड

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारी शंकर सिंह विष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने अल्मोडा़ जनपद के जाने -माने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी शंकर बिष्ट के निधन पर गहरा दुख: व्यक्त किया है।
धीरेंद्र प्रताप और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य कांग्रेस के महामन्त्री हरिकृष्ण भट्ट ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहां है कि उन्होंने अल्मोड़ा जनपद में राज्य आंदोलन की रोशनी को आगे बढ़ाया और लंबे समय तक जिले में पद यात्राएं सत्याग्रह और गिरफ्तारियां देकर इस मशाल को जलाए रखा। उन्होने परमपिता परमेशवर से प्रार्थना की है कि 🙏 उनकी आत्मा को शांति मिले व भगवान शोकाकुल परिवार को दुख: सहन करने की शकति प्रदान करे
🙏शोक संवेदना जताने वालो मे सुनीत राज्य आंदोलनकारी समिति की कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती सरिता नेगी ,डॉ विजेंद्र पोखरियाल, अवतार बिष्ट, अनिल जोशी उपाध्यक्ष विशंबर खक्रियाल, महिला शाखा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती सावित्री नेगी केंद्रीय प्रवक्ता सूरज नेगी और अल्मोड़ा जनपद की अध्यक्ष श्रीमती कमला जोशी व अन्य राज्य आंदोलनकारियो ने जिनमें सर्वश्री महेश परिहार ,चंदन नेगी ,चंदू उपाध्याय,धनी राम आर्या,भानु तिलारा ,कुंदन भंडारी ,ललीत मेहरा ,डी डी भट् ,मनोज अधिकारी ,गोपाल राणा दान सिह राणा ,किशननेगी ,परमानंद कांडपाल ,एम सी तिवारी ,पूरन चौहान ,राम सिह बौरा ,कुंदन राम व बीरेन्द्र बजेठा आदि शामिल है। सभी ने स्वर्गीय शंकर बिष्ट के निधन को राज्य की बड़ी क्षति बताया है ।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *