Uttarakhandगौचरचमोली

कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित स्थानों का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण

केएस असवाल : कर्णप्रयाग मंगलवार को जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने कर्णप्रयाग बाजार से सिमली मार्ग तक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने जिला अधिकारी से अवगत कराया कि भूस्खलन के कारण नगर पालिका क्षेत्र के अनेक घर प्रभावित हो रहे हैं जिला अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों में सुधारत्मक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं इस अवसर पर सभाषद हेमा डिमरी एवं सभाषद कमला रतूड़ी ने बताया कि आपदा के चलते नगर क्षेत्र के अपर बाजार बहुगुणा नगर सुभाष नगर क्षेत्रों में कई परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है इस अवसर पर जिला अधिकारी ने कहा कि बहुगुणा नगर एवं आईटीआई वार्ड में आपदा से संबंधित कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जायेंगे निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी नगर पालिका कार्यलय कर्णप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह के साथ संयुक्त रूप से स्काई लिफ्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक वाहन नगर क्षेत्र में बिजली मरम्मत सफाई होडिंग्स व सजावट जैसे कार्यों को सुगमता व गति प्रदान करेगा जिससे विकास कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं नगर महामंत्री भाजपा चेतन मनोड़ी भाजपा विधि प्रकोष्ठ . जिला संयोजक के पी सती जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा रहीम सिद्धकी पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र नेगी उमाशंकर ममगाई अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्णप्रयाग नरेन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे,

K. S. Aswal